ऐसी मेरी वाइब गाने पर शिल्पा शेट्टी ने किया जबरदस्त डांस

मुंबई, बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पर कुणाल खेमू की आने वाली फिल्म वाइब के नए गाने ‘ऐसी मेरी वाइब’ का जादू चढ़ गया है।

कुणाल खेमू की अहम भूमिका वाली हाई-स्टेक्स एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। हाल ही में जारी हुआ इसका ट्रेलर रोमांच, एक्शन, कॉमेडी और कई अप्रत्याशित मोड़ों से भरपूर है। फिल्म के ऐलान के बाद से ही इसका नया और बेहद ऊर्जावान गाना ‘ऐसी मेरी वाइब’ लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव के बेहतरीन डांस से सजे इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचाना शुरू कर दिया है।

बॉलीवुड की सितारों पर चढ़ा नया खुमार
फिल्म के इस जोशीले ट्रैक पर आम लोगों से लेकर जानी-मानी हस्तियां भी थिरकने से खुद को रोक नहीं पा रही हैं। भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा के बाद अब बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी इस गाने के फीवर की गिरफ्त में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई इस धुन पर रील्स बना रहा है और फिल्म को लेकर अपना क्रेज जाहिर कर रहा है।

शिल्पा ने शेयर किया वीडियो
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ‘ऐसी मेरी वाइब’ की धुन पर अपनी शानदार डांस मूव्स के साथ थिरकती और गाने के मूड को पूरी तरह से जीती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कुणाल खेमू की तारीफ की और लिखा कि वह फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

इसके साथ ही उन्होंने प्रीति जिंटा को टैग करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने अपना वादा पूरा कर दिया है। शिल्पा ने स्पर्श श्रीवास्तव के डांस मूव्स की भी जमकर तारीफ की और सोहा अली खान को इस डांस चैलेंज को स्वीकार करने के लिए टैग कर दिया।

जानें कब बड़े पर्दे पर दस्तक देगी कुणाल खेमू ‘वाइब’
कुणाल खेमू द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘वाइब’ का निर्माण द्रोणगो फिल्म्स और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के बैनर तले कुणाल खेमू तथा चिराग निहलानी ने किया है। इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और इस फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रहीं वंशिका धीर अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

 

Next Post

इस साल महाराष्ट्र में 'सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल' प्रतियोगिता के लिए 432 आवेदन जमा हुए

Mon Sep 14 , 2026
नासिक, (वार्ता) महाराष्ट्र राज्य के सांस्कृतिक कार्य विभाग के अंतर्गत पी.एल. देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी की ओर से आयोजित ‘महाराष्ट्र राज्य सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल प्रतियोगिता 2026’ के लिए राज्यभर से कुल 432 मंडलों ने आवेदन जमा किए हैं। इनमें सबसे अधिक 52 आवेदन ठाणे जिले से प्राप्त हुए हैं। […]

You May Like