![]()
पिपरिया। आज सबेरे पिपरिया तहसील के परसवाड़ा गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात लोहे की रॉड से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सांडिया गांव से सुरेला गांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान परसवाड़ा गांव के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार दो युवक उसके नीचे दब गए। स्थानीय ग्रामीणों तथा अन्य ट्रैक्टरों की सहायता से दोनों को बाहर निकाला गया।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में निहाल पिता काशीराम (18) की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक घनश्याम केवट गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पिपरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सांडिया चौकी में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
