हिमाचल कांग्रेस में किन्नौर और शिमला ग्रामीण में बदले गए जिला अध्यक्ष

नयी दिल्ली 24 जून (वार्ता) कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दो जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की है। कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत किन्नौर और शिमला ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

किन्नौर जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष निगम भंडारी को बनाया गया है, जबकि शिमला ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की कमान हरि कृष्ण हिमराल को सौंपी गयी है। कांग्रेस ने कहा कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाना है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। अपने संगठन सृजन अभिजन के तहत कांग्रेस पार्टी देश भर में जिला अध्यक्षों की फेरबदल और नयी नियुक्तियों में जुटी हुई है।

.....

Next Post

ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मोदी को भेजा निमंत्रण

Wed Jun 24 , 2026
नयी दिल्ली 24 जून (वार्ता) ईरान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के जुलाई के पहले हफ़्ते में होने वाले अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा है। सूत्रों के अनुसार श्री मोदी को यह निमंत्रण ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान की […]

You May Like