सूर्यदेव ने उगली आग, 42 डिग्री पार हुआ पारा  

 

जबलपुर। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गर्मी बढ़ रही है। शहर लू की चपेट में है शुक्रवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। पारे ने लंबी छलांग लगाई, दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार हो गया। सुबह से ही सूर्यदेव ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे, गर्म हवाएं झुलसा रही थी। दिन चढ़ते ही सूरज के तेवर तल्ख होते गए, ऐसा लगा मानो सूर्यदेव आग उगल रहे हो। धरती तप रही थी। दिन के साथ रातें भी गर्म हो गई है। दिन के साथ रात भी सीजन की सबसे गर्म रिकॉर्ड हुई है।

 

उत्तर-पश्चिमी हवाएं चली

सुबह के वक्त आद्रता 54 तो शाम को 40 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिमी हवाएं 5 से 6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार रिकॉर्ड की गई।

22 तक ऐसा ही रहेगा मौसम

जानकारी के मुताबिक 22 अप्रैल तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। जबलपुर में दिन का तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस एवं रात का तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस एवं उत्तर-पश्चिम से हवा आने की संभावना हैं।

 

पांच दिनों में ऐसी रही पारे की चाल

दिनांक- अधिकतम-न्यूनतम

14 अप्रैल- 36.8 – 21.1

15 अप्रैल- 38.6 – 21.2

16 अप्रैल- 38.7 – 21.2

17 अप्रैल- 39.6 – 21.8

18 अप्रैल- 42.1 – 24.4

 

यह सिस्टम सक्रिय

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ पूर्वोत्तर ईरान और उससे निकटवर्ती अफगानिस्तान पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में स्थित है और औसत माध्य समुद्र तल से 3.1 और 9.6 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिणी उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।

Next Post

बारिश के कारण बेंगलुरु और पंजाब के मैच में विलंब

Fri Apr 18 , 2025
बेंगलुरु 18 अप्रैल (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच शुक्रवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 34 मुकाबला यहां हो रही बारिश के कारण देर से शुरु होने के आसार है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार टॉस के समय यहां हल्की बारिश हो रही है। बारिश […]

You May Like