
ग्वालियर। शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में एनसीसी आर्मी विंग इकाई द्वारा ‘‘उद्यमी भारत-बदलता भारत‘‘ के अंतर्गत एक सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में उद्यमी भारत, सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम के बारे में विस्तृत जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बीपीएस जादौन ने दी। सेमीनार में अनमोल श्रीवास्तव ने एनसीसी केडिट्स को पेटेंट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वयं के प्रोडक्ट को पेंटेट की सहायता से सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने स्वयं का स्टार्टअप प्रारंभ करने के लिये कई प्रकार के लोन के बारे में भी जानकारी दी, जिनकी सहायता से स्वयं का उद्यम प्रारंभ किया जा सकता है। सेमीनार में उपस्थित 15 एमपी बटालियन एनसीसी के सूबेदार नाॅर्दन तमांग ने एनसीसी केडिट्स को विभिन्न प्रकार के शिविरों की जानकारी दी। इसी क्रम में प्राचार्य डाॅ जादौन ने प्रमाणपत्रों का वितरण करते हुये केडिट्स को शुभकामनायें प्रेषित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त एनसीसी अधिकारी मेजर डाॅ अशोक सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अण्डर ऑफीसर अक्षत देव और एनसीसी अधिकारी डाॅ दीपा यादव ने आभार व्यक्त किया।
