वर्ल्ड एथलेटिक्स ने चार विश्व रिकॉर्ड को मंजूरी दी

जिनेवा, 10 नवंबर (वार्ता) वर्ल्ड एथलेटिक्स ने एलिसन डॉस सैंटोस, योमिफ केजेलचा, जोश केर और मसाई रसेल द्वारा बनाए गए चार विश्व रिकॉर्ड को सोमवार को मंजूरी दे दी। ब्राजील के डॉस सैंटोस ने 27 अगस्त को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में डायमंड लीग मीट के दौरान पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल्स) में 45.80 सेकंड का विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने नॉर्वे के कार्स्टन वारहोम द्वारा 3 अगस्त, 2021 को टोक्यो ओलंपिक खेलों में बनाए गए 45.94 सेकंड के पिछले विश्व रिकॉर्ड को 0.14 सेकंड से बेहतर किया।

ज्यूरिख में ही, इसके 40 मिनट से भी कम समय बाद, अमेरिका की रसेल ने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में 12.09 सेकंड का विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने नाइजीरिया की टोबी अमूसन द्वारा 24 जुलाई, 2022 को अमेरिका के ओरेगन में बनाए गए 12.12 सेकंड के पिछले विश्व रिकॉर्ड को 0.03 सेकंड से पीछे छोड़ दिया। ब्रिटेन के केर ने 18 जुलाई को ‘नोवुना लंदन एथलेटिक्स मीट’ में पुरुषों की ‘माइल’ (एक मील) दौड़ का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 3:42.66 का समय निकाला, जो मोरक्को के हिचम एल गेरौज द्वारा 7 जुलाई, 1999 को इटली के रोम में बनाए गए 3:43.13 के पिछले रिकॉर्ड से बेहतर था।

इथियोपिया के केजेलचा ने 23 अगस्त को ‘मीडिया मैराथन स्यूदाद डी ब्यूनस आयर्स’ (एक वर्ल्ड एथलेटिक्स लेबल रोड रेस) में पुरुषों की हाफ मैराथन में विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 56:51 का समय लिया, जो युगांडा के जैकब किप्लिमो द्वारा 8 मार्च को पुर्तगाल के लिस्बन में बनाए गए 57:20 के पिछले विश्व रिकॉर्ड से 29 सेकंड तेज था।

.....

Next Post

हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड को मिली औपचारिक मंजूरी

Tue Nov 10 , 2026
मुंबई, 10 नवंबर (वार्ता) हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह के बीच ट्रेड की डील साइन हो चुकी है, बस इसके सार्वजनिक होने का इंतज़ार है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और फ्रेंचाइजी के अंदरूनी सूत्रों ने बताया है कि रेगुलेटर्स से औपचारिक मंजूरी मिल गई है और कभी भी इसकी […]

You May Like