जीडीसीए की नई कार्यकारिणी पर निगाहें, संग्राम सिंह अध्यक्ष एवं रिपुदमन सचिव की दौड़ में आगे

ग्वालियर: ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) की नई कार्यकारिणी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जीडीसीए की चुनावी साधारण सभा (एजीएम) इसी महीने प्रस्तावित है। संभावना जताई जा रही है कि निर्विरोध निर्वाचित एमपीसीए के अध्यक्ष महानआर्यमन विदेश दौरे से लौटने के बाद विशेष बैठक कर नये पदाधिकारियों को जीडीसीए सौपेंगे।

क्रिकेट गलियारों में सबसे बड़ा सवाल सचिव पद को लेकर है। महानआर्यमन की कार्यशैली युवाओं को आगे लाने की रही है, जैसा उन्होंने मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) में दिखाया था, इसलिए सचिव पद की कमान भी किसी युवा को मिलने की पूरी संभावना है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बेटे रिपुदमन सिंह तोमर ‘सागर’ का नाम इस दौड़ में सबसे आगे है।

रिपुदमन एमपीएल में भी महानआर्यमन के करीबी रहे हैं। जीडीसीए के अध्यक्ष पद पर संग्राम कदम के नाम पर सहमति बनती दिख रही है। कदम पहले जीवाजी क्लब के अध्यक्ष, एमपीसीए के एग्जीक्यूटिव मेंबर और 2009-19 की जीडीसीए कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में उनके पास कोई प्रमुख पद नहीं है, ऐसे में अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ माना जा रहा है।

Next Post

महाराज बाड़े पर धंसी सड़क, लोगों को सुरंग नजर आ रही

Thu Sep 4 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर में लगातार हो रही बारिश ने शहर की पोल खोल दी है। महाराज बाड़े क्षेत्र में आज रात अचानक सड़क धंस गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के नीचे सुरंग जैसी जगह बन गई है, जो गंभीर खतरे का संकेत […]

You May Like

मनोरंजन