ग्वालियर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष केदार सिंह किराड़ का निधन

ग्वालियर। ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी, ग्वालियर के उपाध्यक्ष केदार सिंह किराड़ का आज दिल्ली में निधन हो गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि उनके निधन से समूचे समाज ने एक सच्चे मार्गदर्शक, सरल स्वभाव एवं मिलनसार व्यक्ति को खो दिया है। उनका पार्थिव शरीर 03 नवम्बरको अंतिम दर्शन हेतु निज निवास नया गंज, गल्ला मंडी, किला गेट, फोर्ट रोड, ग्वालियर पर रखा जाएगा। अंतिम यात्रा 03 नवम्बर को प्रातः 10 बजे चार शहर का नाका मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

Next Post

मप्र को सौगात, ओंकारेश्वर अभयारण्य की हुई घोषणा

Sun Nov 2 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को ऐतिहासिक उपहार देते हुए ‘ओंकारेश्वर अभयारण्य’ की घोषणा की। यह राज्य का 27वां अभयारण्य होगा, जो खंडवा और देवास जिलों के 611.753 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैलेगा। यहां बाघों के साथ तेंदुए, भालू, सांभर, हाइना और कई वन्यजीवों […]

You May Like