ग्वालियर: मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग की टीम ने मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के 132 केवी जीआईएस सबस्टेशन, फूलबाग का निरीक्षण किया। टीम मे चेयरमेन गोपाल श्रीवास्तव, सचिव डॉ. उमाकांत पांडेय तथा सदस्य गजेंद्र तिवारी शामिल थे। निरीक्षण के दौरान नियामक आयोग ने सबस्टेशन की तकनीकी कार्यप्रणाली, लोड प्रबंधन, सुरक्षा मानकों और जीआईएस तकनीक के माध्यम से होने वाले संचालन की विस्तार से समीक्षा की। टीम ने उपस्थित इंजीनियरों से नेटवर्क को अधिक विश्वसनीय और उपभोक्ता केंद्रित बनाने के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी भी ली।
टेक्नोलॉजी की सराहना
नियामक आयोग टीम ने सबस्टेशन में अपनाई जा रही एडवांस टेक्नोलॉजी की सराहना करते हुए कहा कि जीआईएस तकनीक शहरी क्षेत्रों में कम स्थान में अधिक क्षमता उपलब्ध कराने के साथ ही फॉल्ट कम करने और बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
Next Post
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सीएम डॉ यादव ने 11 हजार रुपये का किया योगदान, सैनिक कल्याण के प्रति दिखाई संवेदनशीलता
Sun Dec 7 , 2025
भोपाल: सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्रातः अपने निवास कार्यालय पर सैनिकों के कल्याण के लिए 11,000 रुपये का सहयोग प्रदान किया। उन्होंने यह राशि ऑनलाइन माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन कर समर्पित की।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा […]

You May Like
-
9 months ago
नए तहसील भवन में मिलेंगी अनेक सुविधाएं
-
8 months ago
पद्म विभूषण सैयद हैदर रज़ा स्मृति का नौवां बरस…