एड्स पीडित व्यक्ति की अनदेखी न कर जागरूक करें: डॉ. पाण्डेय

ग्वालियर। रेड रिबन क्लब प्रत्येक महाविद्यालयों में बनाने का उ‌द्देश्य ही एड्स के प्रति जनजागरूकता लाना है। एड्स से बचाव के लिये माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। एड्स छुआछूत की बीमारी नहीं है न ही एक दूसरे के साथ-साथ रहने से फैलती है जिससे बचने के लिये हमें कुछ उपाये करने चाहिये। यह बात डॉ. संजय पाण्डेय ने कही। कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर मार्त्यापण एवं एन.एस.एस. गीत का गायन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय उपस्थित थे।

डॉ. पाण्डेय ने एड्स पर विस्तृत प्रकाश डालते हुये युवा पीढ़ी द्वारा जन-जन तक यह बात पहुंचानें का आव्हान किया। रेड रिबन क्लब का उ‌द्देश्य ही भयावह बीमारियों को रोकना व समाज में इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम करना होता है। इस बीमारी के बारे में फैली हुई भ्रतियों को दूर करना और एड्स पीडित व्यक्ति को सम्मान के साथ में समाज में स्थान देना ही प्रमुख उद्देश्य हैं। एड्स एक महामारी है और इसके ताजे आंकड़े चिंताजनक भी है। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज के लिये इसके संरक्षण द्वारा बचाव के द्वारा बचा जा सकता है।

कार्यक्रम में आशुतोष पालीवाल, रवि बाथम, नीरज कुशवाह, साहिल शिवहरे, सागर शर्मा, मुस्कान , प्रकृति शर्मा, राजीव कुशवाह, जीतेन्द्र रजक आदि उपस्थित थे।

Next Post

मैहर जिले में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

Sat Nov 1 , 2025
सतना /मैहर जिले में 70वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवम्बर को जिला मुख्यालय के अलाउद्दीन खां स्टेडियम में बडे ही धूमधाम से मनाया गया। जिला स्तरीय स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने मैहर जिले के नागरिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनायें देते हुए […]

You May Like