ऐतिहासिक गिरावट के साथ बंद हुआ रुपया

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) बैंकों के डॉलर खरीद बढ़ाने से रुपये में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को भी गिरावट रही और यह ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ।

भारतीय मुद्रा आज 17.50 पैसे की गिरावट के साथ 90.4950 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई। वहीं बीच कारोबार में यह 90.56 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गयी थी। दोनों इसका नया रिकॉर्ड है।

पिछले कारोबारी दिवस पर गुरुवार को रुपये 90.32 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रुपया आज 11 पैसे टूटकर 90.43 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और 90.56 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया। एक समय यह 90.28 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत भी हुआ था।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर सूचकांक में तेजी से रुपये पर दबाव रहा जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी तथा घरेलू शेयर बाजारों की तेजी ने इसे समर्थन दिया।

 

Next Post

डाकघरों से भी कर सकेंगे म्यूचुअल फंड में निवेश, इंडिया पोस्ट का बीएसई से करार

Fri Dec 12 , 2025
नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) देश में म्यूचुअल फंड निवेश को बढ़ावा देने के लिए अग्रणी शेयर बाजार बीएसई ने भारतीय डाक के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया जिसके तहत डाकघरों पर भी म्यूचुअल फंड उत्पादों में निवेश की सुविधा होगी। शेयर बाजार आधारित म्यूचुअल फंड ट्रांजेक्शन में 85 […]

You May Like