अर्शदीप टी-20 में 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

ऑकलैंड, 30 अक्टूबर (वार्ता) तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मुकाबले में अपने 150 विकेट पूरे कर लिये है। इसी के साथ वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। आज यहां अर्शदीप सिंह ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर (पांच) को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 2143 गेंदों में यह कारनामा किया। सबसे कम गेंदो में 150 विकेट लेने वालों की सूची में वह तीसरे स्थान पर पहुंच गये है। इस सूची में 2035 गेंद वानिंदु हसरंगा पहले, 2098 गेंद राशिद खान दूसरे और 2320 गेंद एहसान खान चौथे स्थान पर है।

अर्शदीप ने अपने डेब्यू के केवल 1577 दिनों के भीतर यह उपलब्धि हासिल की है। जो किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे तेज है। उन्होंने हसरंगा के 2325 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। अर्शदीप सिंह एक कैलेंडर में टी-20 में सबसे अधिक 40 विकेट ले चुके है।

.....

Next Post

छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा बड़े पर्दे पर लाएंगे भूषण कुमार, ऋषभ शेट्टी और संदीप सिंह

Fri Oct 30 , 2026
मुंबई, 30 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय इतिहास के महान योद्धा और स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत-छत्रपति शिवाजी महाराज’ का निर्माण किया जाएगा। दो भागों में बनने वाली इस ऐतिहासिक फिल्म के लिए निर्माता भूषण कुमार, अभिनेता ऋषभ शेट्टी और फिल्मकार संदीप […]

You May Like