सहयोग सेल में अर्चना सिंह ने किया जनसुनवाई: अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना ही प्राथमिकता

छतरपुर। अर्चना सिंह, प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी ने विगत दिवस पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित सहयोग सेल में बैठकर प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने एक-एक आवेदन को ध्यानपूर्वक नोट कराया और संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

सहयोग सेल में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने स्थानीय स्तर की विभिन्न समस्याएं रखीं, जिन पर मंत्री ने सकारात्मक और संवेदनशील रुख अपनाते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना है।

अर्चना सिंह ने स्पष्ट किया कि हर जरूरतमंद को न्याय मिले, यह पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने दोहराया कि जनसेवा ही संगठन की मूल भावना है और इसी भावना के साथ कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच सक्रिय हैं। सहयोग सेल के माध्यम से आमजन और संगठन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी बन रही है।

 

 

Next Post

दो पक्षों में टकराव, पथराव, लाठीचार्ज

Fri Feb 20 , 2026
जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत आजाद चौक में गुरूवार देर रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते ही दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। इस दौरान पुलिस ने अश्रू गैस के गोले छोडऩे के साथ […]

You May Like