पुरानी रंजिश के चलते युवक की पिटाई

भोपाल:जहांगीराबाद थाना इलाके में एक युवक के साथ उसकी पहचान के तीन युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर दी. पीड़ित की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी अरकम खान (20) ने शिकायत दर्ज कराई है. अकरम ने पुलिसल को बताया कि वह इलाके में अपने परिवार के साथ रहता है और बिल्डिंग की दुकान पर काम करता है.

बुधवार को देर रात करीब 09.30 बजे जब वह खाना खाने के लिए जिंसी चौकी के पास गया था, जहां उसके पुराने दोस्त यासीन, सोफियान और जैद मिल गए. तीनों ही आरोपियों से अकरम की किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी. इसी दौरान आरोपियों ने अकरम को पकड़ कर बुरी तरह से पिटाई कर दी. राहगीरों ने बीच बचाव करते हुए फरियादी को बचाया. आरोपियों की हकतों से अकरम ड़रा और सहमा हुआ था. घर पहुंचने पर उसने अपने पिता को पूरी बात बताई. इसके बाद फरियादी ने थाने पहुंच कर मामले की शिकायत दर्ज कराई. फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है.

Next Post

प्रदूषण कम करने में नहीं है सरकार की दिलचस्पी: केजरीवाल

Thu Dec 18 , 2025
नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (वार्ता) आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश की राजधानी दिल्ली में लोगों को प्रदूषित हवा में छोड़कर खुद विदेश चले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ साथ नेता विपक्ष राहुल गांधी पर गुरुवार को तीखा हमला बोला। श्री केजरीवाल ने […]

You May Like