एएफसी अंडर 20 महिला एशियाई कप थाईलैंड के लिए भारत की 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की

नयी दिल्ली, 30 मार्च (वार्ता) भारतीय अंडर 20 महिला टीम के मुख्य कोच जोआकिम एलेक्जेंडर्सन ने एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप थाईलैंड 2026 के लिए ‘यंग टाइग्रेस’ की 23 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। भारत ने 20 साल बाद इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया है। वह अपने अभियान की शुरुआत दो अप्रैल को थम्मासेट स्टेडियम में जापान के खिलाफ मैच से करेगा। इसके बादऑस्ट्रेलिया के साथ पांच अप्रैल, पाथुम थानी स्टेडियम में और चीनी ताइपे के खिलाफ ( आठ अप्रैल पाथुम थानी स्टेडियम में मैच होगा।

ग्रुप की शीर्ष दो टीमें और तीनों ग्रुप में से तीसरे स्थान पर रहने वाली दो सर्वश्रेष्ठ टीमें क्वार्टरफाइनल में जगह बनाएंगी। इसके अलावा, क्वार्टर-फ़ाइनल जीतने वाली चार टीमें फीफा अंडर 20 महिला विश्व कप पोलैंड 2026 के लिए क्वालिफाई करेंगी। भारतीय टीम 20 मार्च को बैंकॉक पहुंची थीं, और उन्हें वहाँ के स्थानीय माहौल में ढलने के लिए 13 दिन मिले। यात्रा करने वाले दल में 24 खिलाड़ी शामिल थे, जिसमें से अब डिफेंडर अल्का इंदवार को टीम से बाहर कर दिया गया है, क्योंकि एलेक्जेंडर्सन ने अंतिम टूर्नामेंट के लिए अपनी 23-खिलाड़ियों की टीम को अंतिम रूप दे दिया है।

एएफसी अंडर 20 महिला एशियाई कप थाईलैंड 2026 के लिए भारत की 23-सदस्यीय टीम: गोलकीपर: मोनालिशा देवी मोइरंगथेम, नंदिनी, रिबांसी जमु। डिफेंडर: सिंडी रेमरुआतपुई कोल्नी, निशिमा कुमारी, रेमी थोकचोम, रुचि यादव, सहेना टीएच, शुभांगी सिंह, थोइबिसाना चानू तोइजम। मिडफील्डर: अंजू चानू कायेनपाइबम, अरीना देवी नामीराकपम, भूमिका देवी खुमुकचम, मोनिशा सिंघा, नेहा, पूजा, श्रुति कुमारी। फॉरवर्ड: बबीता कुमारी, दीपिका पाल, लिंगदेइकिम, शिलजी शाजी, सिबानी देवी नोंगमेइकापम, सुलंजना राउल।

Next Post

चार साल की बेटी को घर पर छोड़, असम की भारोत्तोलक पल्लवी ने जीता खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पदक

Mon Mar 30 , 2026
रायपुर, 30 मार्च (वार्ता) जब पल्लवी पायेंग की बेटी सिर्फ छह महीने की थी, तब असम की इस वेटलिफ्टर के सामने एक कठिन फैसला था। या तो वह अपने पसंदीदा खेल को छोड़ दें या फिर अपनी बेटी से दूर रहकर दोबारा ट्रेनिंग शुरू करें। ऐसे समय में उनके पति […]

You May Like