बुमराह, अर्शदीप और अन्य गेंदबाजों ने मैच में वापसी करायी: सूर्यकुमार यादव

कोलकाता, 06 फरवरी (वार्ता) भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ संजू सैमसन ने जसप्रीत बुमराह के किफायती स्पैल की सराहना की। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और अन्य गेंदबाजों ने अविश्वसनीय प्रदर्शन करते हुए मैच में हमारी वापसी कराई। अक्षर के कैच पकड़ते समय मेरी हृदय गति 160 के करीब थी।

सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को सात रनों से हराने के बाद भारतीय कप्तान ने कहा कि यह एक अविश्वसनीय एहसास है। फाइनल के लिए अहमदाबाद जाना लड़कों के लिए बहुत खास है। मैंने हैरी से मजाक में कहा कि बताओ तुम्हारे खिलाफ हमें और कितने रन बनाने चाहिए। वे हमेशा मैच में बने हुए थे। चेज में भी लगातार बने रहे। लेकिन जिस तरह बुमराह, अर्शदीप और शेष गेंदबाजों ने मैच को वापस खींचा, वह अविश्वसनीय था। यह एक खास गेंदबाजी प्रदर्शन था। अक्षर द्वारा पकड़े गये कैच के बारे में उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्ररक्षक कोच टी दिलीप को भी थोड़ा श्रेय देना पड़ेगा। वह टीम के साथ बहुत मेहनत कर रहे हैं। मैं बहुत नर्वस था। अगर कोई मेरी हृदय गति चेक करता तो पता चलता कि यह आसानी से 160 के करीब होता।

89 रनों की विस्फोटक पारी खेलने वाले ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ संजू सैमसन ने कहा कि ऐसी पारी खेलने के बाद बहुत अच्छा लग रहा है। पिछले मैच से मैं अच्छी लय में हूं। मैंने सोचा कि जो लय मुझे मिली है, उसका पूरा लाभ उठाया जाए। हमें पता था कि इस मैदान पर कोई भी स्कोर छोटा है। उसी कारण से हम जितना हो सके रन बनाना चाहते थे। आपको यह जल्द से जल्द पहचानना होता है। यहां लक्ष्य का पीछा करना बेहद आसान होता है। किशन और मेरी साझेदारी अच्छी थी। साथ ही मुझे लगता है कि इस जीत का श्रेय बुमराह को जाता है। अगर डेथ ओवर में उस तरह की गेंदबाजी नहीं करते तो शायद हम नहीं जीतते।

Next Post

रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं

Fri Mar 6 , 2026
सोची, 06 मार्च (स्पुतनिक/वार्ता) रूस में काला सागर के तट पर स्थित शहर सोची में शुक्रवार तड़के 4.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। हालांकि स्थानीय प्रशासन के अनुसार इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है। शहर के मेयर आंद्रेई प्रोशुनिन ने बताया कि […]

You May Like