शिवपुरी: दिनारा थाना क्षेत्र के सिंकदरा आरटीओ चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और पत्थरबाजी तक की नौबत आ गई। कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हुआ। चेक पोस्ट प्रभारी अशोक शर्मा ने थाने में आवेदन देकर बताया कि विक्की केवट और भैय्यन लोहार नामक लोग वाहनों को बिना जांच निकलवाने का दबाव बना रहे थे।
जब रोका गया, तो उन्होंने बैरिकेड फेंक दिए और वहां मौजूद प्राइवेट ड्राइवर प्रयांशु मिश्रा और एक रसोई कर्मचारी के साथ मारपीट की। दिनारा थाना प्रभारी रामेंद्र चौहान ने बताया कि चेक पोस्ट प्रभारी की ओर से आवेदन मिला है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
