वेलेंटाइन-डे से लापता नाबालिक जोड़े का 3 माह बाद जंगल में मिला शव

रीवा: फरवरी माह में वैलेंटाइन-डे के मौके पर गायब हुए नाबालिक प्रेमी जोड़े का शव तीन माह के बाद जवा थाना क्षेत्र के जंगल में पाया गया है. घने जंगल के बीच लाश मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हडक़ंप मच गया और सूचना पुलिस को दी गई, जहां पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों की पहचान 3 माह पूर्व लापता हुए नाबालिक किशोर और किशोरी के रूप में की है.

बताया जा रहा है कि यह लाशे तकरीबन 2 से 3 माह पुरानी है, जो अब पूरी तरह से कंकाल में तब्दील हो चुकी है. हालांकि दोनों की मौत का कारण क्या है यह स्पष्ट नहीं हो सका है. दरअसल जंगल में लाश मिलने का यह मामला जिले के तराई आंचल में स्थित जवा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक बुधवार की दोपहर जवा थाना क्षेत्र में स्थित जानकहाई जंगल में कंकाल में तब्दील हो चुकी दो लाशे देखी गई थी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों की पहचान 3 माह पूर्व नीबा गांव से लापता हुए नाबालिक किशोर और किशोरी के रूप में की है. बताया जा रहा है कि यह नाबालिक प्रेमी जोड़ा वैलेंटाइन डे के मौके पर 13 फरवरी को अचानक से लापता हो गया था, जिसके बाद दोनों के परिजनों ने उनके गुमशुदगी की शिकायत भी थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चला, ऐसे में तीन माह बाद प्रेमी जोड़े का शव आज जंगल में पाया गया है. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल में तब्दील हो चुके शवो को कब्जे में लिया है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए मेडिकल कॉलेज रीवा लाया जाएगा.

Next Post

​NH-39 को अतिक्रमण मुक्त कराने सड़क पर उतरे एसडीएम और एसडीओपी, दुकानदारों को दी आखिरी चेतावनी

Thu May 21 , 2026
सिंगरौली: कलेक्टर के निर्देश के बाद देवसर के नौढ़िया बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज हो गई है। आज बुधवार को एसडीएम व एसडीओपी , तहसीलदार व पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बाजार क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यापारियों और कब्जाधारियों को अंतिम चेतावनी दी। प्रशासन ने […]

You May Like