अतिवृष्टि राहत में देरी पर कलेक्टर सख्त

सिंगरौली । कलेक्ट्रेट सभागार में आज सोमवार को कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक हुई। बैठक में जन विश्वास अभियान, सेवा संकल्प अभियान, सीएम हेल्पलाइन, स्वास्थ्य सेवाओं, हितग्राहीमूलक योजनाओं और निर्माण कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे तथा लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने ननि आयुक्त को बारिश समाप्त होते ही मॉडल रोड का डामरीकरण तत्काल शुरू कराने और निर्माण कार्य की नियमित निगरानी के निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी न हो। स्वामित्व योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के अधिकार अभिलेखों की नि:शुल्क रजिस्ट्री समय-सीमा में कराने के निर्देश एसडीएम एवं संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला अधिकारी मौजूद रहे।

आंगनवाड़ी केन्द्रों की व्यवस्था कराएं दुरूस्त

अतिवृष्टि से मकान क्षतिग्रस्त होने वाले पात्र परिवारों को राहत राशि तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि राहत वितरण में देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जन विश्वास अभियान के तहत चितरंगी के देवरा ग्राम पंचायत क्लस्टर में होने वाले शिविर से पहले क्षेत्र का भ्रमण कर पात्र हितग्राहियों को चिह्नित करने और मौके पर योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के सभी संकेतकों की ग्रामवार समीक्षा कर शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रसव केंद्रों, आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए। सेवा मेरा योगदान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक 10 गतिविधियां आयोजित करने तथा सेवा सेतु शिविरों की जोनवार और ग्राम पंचायतवार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देशित किया।

Next Post

मोहम्मद सैफुद्दीन एशियाई खेलों से बाहर

Mon Sep 21 , 2026
आईसी नागोया, 21 सितंबर (वार्ता) बंगलादेश के ऑलराउंडर मोहम्मद सैफुद्दीन दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण चल रहे 20वें एशियाई खेलों से बाहर हो गए हैं। नेशनल टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने एक बयान में कहा, “19 सितंबर को प्रैक्टिस सेशन के दौरान बॉलिंग करते समय […]

You May Like