यूरोपीय संघ ने रूसी तेल के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों के नए पैकेज को दी मंजूरी

ब्रुसेल्स, (वार्ता) यूरोपीय संघ (ईयू) ने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के एक नए पैकेज को आज मंजूरी दे दी, यूरोपीय संघ के विदेश मामलों और सुरक्षा नीति के उच्च प्रतिनिधि काजा कल्लास ने यह जानकारी दी।

श्री कल्लास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा “ ईयू ने रूस के खिलाफ अब तक के अपने सबसे कड़े प्रतिबंधों में से एक को मंजूरी दे दी है।”

इस पैकेज में तीसरे देशों को बेचे जाने वाले रूसी तेल की कीमत सीमा को बाजार मूल्य से 15 प्रतिशत कम करने का प्रावधान है।

जी7 द्वारा 2022 में शुरू में 60 डॉलर प्रति बैरल निर्धारित की गई इस नई यूरोपीय संघ योजना के तहत यह सीमा 47.6 डॉलर प्रति बैरल से शुरू होगी, जिसमें भविष्य में तेल की कीमतों में बदलाव के अनुसार समायोजन की सुविधा होगी।

इस पैकेज के हिस्से के रूप में, यह सुनिश्चित करने के उपाय भी शामिल हैं कि बाल्टिक सागर में नॉर्ड स्ट्रीम 1 और 2 गैस पाइपलाइनों को फिर से चालू न किया जा सके।

श्री कल्लास ने आगे कहा कि यूरोपीय संघ, भारत में रूस के स्वामित्व वाली एक तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगाएगा और रूस के तथाकथित ‘ छाया बेड़े’ के 100 से ज़्यादा अतिरिक्त जहाजों को काली सूची में डाल देगा। ऐसा माना जा रहा है कि ये जहाज़ मुख्यतः रूसी तेल लेकर यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों को दरकिनार कर रहे हैं।

स्लोवाकिया, जो रूसी गैस पर काफ़ी हद तक निर्भर है, प्रस्तावित यूरोपीय संघ प्रतिबंध पैकेज को रोक रहा था। हालांकि, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से यह गारंटी मिलने के बाद कि यूरोपीय संघ स्लोवाकिया के ऊर्जा हितों की रक्षा करेगा, उसने कल नए यूरोपीय संघ प्रतिबंधों को भी हरी झंडी दे दी।

 

Next Post

कांग्रेस ने की इस्लामपुर का नाम बदलकर 'ईश्वरपुर' करने की निंदा

Sat Jul 19 , 2025
मुंबई (वार्ता) महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने सांगली ज़िले के इस्लामपुर का नाम बदलकर ‘ईश्वरपुर’ करने को मंज़ूरी दे दी है, जिससे मानसून सत्र के अंतिम दिन राजनीतिक बवाल मच गया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने विधानसभा में इस फ़ैसले की घोषणा करते हुए पुष्टि की कि अब वे […]

You May Like