
नवभारत न्यूज
दमोह. जिले के देहात थाना की जबलपुर नाका चौकी के समीप पहाड़ी पर चल रहे मेले में लाठियां चलने से दो युवक घायल हो गए. जिन्हें मंगलवार शाम उपचार के लिए तत्काल हंड्रेड डायल के द्वारा दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंची हंड्रेड डायल पायलट शारदा अठया और आरक्षक 806 कमल ठाकुर ने बताया कि ग्राम कछुआ हथना का मामला है, जहां मेले में विवाद हुआ, जिसमें दो युवक पप्पू अहिरवार और अनिल अहिरवार को चोट आने पर घायल हालत में इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया है, जिनका उपचार जारी है।
