टीना क्लेटन ने जीता महिलाओं की 100 मीटर दौड़ का खिताब

ब्रसेल्स, 05 सितंबर (वार्ता) डायमंड लीग फाइनल 2026 के दूसरे दिन, जमैका की धाविका टीना क्लेटन, एमी हंट और शा’कैरी रिचर्डसन ने महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।

शनिवार रात हुए इस मुकाबले में 22 साल की क्लेटन ने शानदार शुरुआत की और दबदबा बनाते हुए 10.93 सेकंड समय के साथ अपना पहला डायमंड लीग खिताब जीता। यूरोपियन चैंपियन हंट 11.06 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि पेरिस 2024 ओलंपिक में 100 मीटर में सिल्वर मेडल जीतने वाली रिचर्डसन 11.07 सेकंड के साथ तीसरे स्थान हासिल किया।

 

 

Next Post

युकी भांबरी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर यूएस ओपन के पहले राउंड में हुए बाहर

Sun Sep 6 , 2026
न्यूयॉर्क, 06 सितंबर (वार्ता) भारत के युकी भांबरी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर का यूएस ओपन 2026 टेनिस पुरुष युगल का सफर पहले ही राउंड में खत्म हो गया। शनिवार को खेले गये मुकाबले में दुनिया के नंबर 32 खिलाड़ी भांबरी और उनके साथी को न्यूजीलैंड के माइकल वीनस, अमेरिकी जोड़ी रयान […]

You May Like