छत निर्माण के दौरान मजदूर की मशीन से गिरकर मौत

गुना। शहर के नानाखेड़ी क्षेत्र में एक निर्माण कार्य के दौरान छत ढलाई के काम में लगा एक 21 वर्षीय मजदूर मिक्सर मशीन से नीचे गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है।

जानकारी के अनुसार, कैंट पटेल नगर का निवासी निखिल रजक रोज की तरह सुबह अपने घर से मजदूरी के लिए निकला था। काम के दौरान कंक्रीट मिक्सर मशीन के पास अचानक निखिल का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे आ गिरा। ऊंचाई से गिरने और शरीर के संवेदनशील हिस्सों में कई गंभीर व प्राणघातक चोटें आने की वजह से निखिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत स्थानीय लोगों व ठेकेदार द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की खबर मिलते ही कैंट और संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पंचनामा बनाकर जिला चिकित्सालय भेजा, जहाँ डॉक्टरों की टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया है। 21 साल के युवा बेटे की मौत की खबर सुनते ही पटेल नगर स्थित निखिल के घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है कि हादसे के वक्त सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

Next Post

बाबिल खान लगातार पांचवीं बार अपना जन्मदिन सेट पर मनाएंगे

Fri May 15 , 2026
मुंबई, 15 मई (वार्ता) बाबिल खान के लिए शायद सेट पर होना ही सबसे बड़ा जन्मदिन का तोहफा है। 15 मई को अपना जन्मदिन मना रहे बाबिल इस साल लगातार पांचवीं बार अपना जन्मदिन काम करते हुए बिताएंगे। यह उनके कहानी कहने के जुनून, मेहनत और अपने काम के प्रति […]

You May Like