बाबिल खान लगातार पांचवीं बार अपना जन्मदिन सेट पर मनाएंगे

मुंबई, 15 मई (वार्ता) बाबिल खान के लिए शायद सेट पर होना ही सबसे बड़ा जन्मदिन का तोहफा है। 15 मई को अपना जन्मदिन मना रहे बाबिल इस साल लगातार पांचवीं बार अपना जन्मदिन काम करते हुए बिताएंगे। यह उनके कहानी कहने के जुनून, मेहनत और अपने काम के प्रति गहरे लगाव को दर्शाता है।
फिलहाल बाबिल मुंबई में अपने अगले प्रोजेक्ट के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं और वह अपना खास दिन वहीं सेट पर कलाकारों और पूरी टीम के साथ बिताएंगे, जहां उन्हें सबसे ज़्यादा सुकून और खुशी मिलती है। बाबिल के लिए जन्मदिन अब काम, सीखने और आभार के एहसास से जुड़ चुके हैं, जो हर साल को और खास बना देते हैं।अपनी सच्चाई, भावनात्मक गहराई और हर प्रोजेक्ट के प्रति पूरी ईमानदारी के लिए पहचाने जाने वाले बाबिल लगातार अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।

बाबिल ने कहा,।“पिछले कुछ सालों में मुझे एहसास हुआ है कि मेरे लिए जन्मदिन मनाने का सबसे अच्छा तरीका काम करना ही है। सेट पर होना, उन लोगों के बीच रहना जो मिलकर कुछ खास बनाने की कोशिश कर रहे हों, मेरे लिए बेहद खास महसूस होता है। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे वही करने का मौका मिलता है जिसे मैं दिल से प्यार करता हूं। इस दिन को उसी काम के साथ बिताने में एक अलग ही खूबसूरती है, जो मुझे सबसे ज़्यादा ज़मीन से जोड़े रखता है। मेरे लिए यही सबसे अच्छी सेलिब्रेशन है – बस उस पल में रहना, सीखना, कुछ नया बनाना और अपना काम करते रहना।”

.....

Next Post

कुकड़ेश्वर में अस्वच्छ परिस्थितियों में बन रहा था नमकीन, टीम ने 1385 किलो स्टॉक जप्त कर फैक्ट्री बंद कराई

Fri May 15 , 2026
नीमच। इस निरीक्षण के दौरान मैसर्स श्री साईं कृपा नमकीन, मनासा-रामपुरा रोड, कुकड़ेश्वर में अत्यंत अस्वच्छ परिस्थितियों में बिना वैध खाद्य पंजीयन के नमकीन का निर्माण, पैकिंग, भंडारण एवं विक्रय करना पाया गया। पैक किए गए नमकीन के पैकेटों पर नियमानुसार पैकिंग दिनांक, बैच नंबर, लाइसेंस नंबर आदि जानकारी अंकित […]

You May Like