छात्रावास में बिना वार्डेन के रह रहीं छात्राएं!

जबलपुर: मझौली बालिका छात्रावास में लापरवाही का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि बिना वार्डेन के छात्रावास में छात्राएं रह रहीं हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तहसील कार्यालय के पास स्थित बालिका छात्रावास नेता जी सुभाष चंद्र बोस, मझौली जहां पर नियुक्त वार्डन सरस्वती मंडलेश्वर की गंभीर लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि छात्रावास में बगैर वार्डेन के ही बालिकाएं रह रही हैं जिससे उनकी सुरक्षा और देखरेख पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक नियमित निगरानी के अभाव में छात्रावास की व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं। यह स्थिति न केवल छात्राओं की सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि शासन की छात्रावास संचालन गाइडलाइन का भी खुला उल्लंघन मानी जा रही है। स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों में इसको लेकर रोष है और उन्होंने तत्काल जांच व जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन से अपेक्षा है कि वह तत्काल निरीक्षण कर वार्डेन की नियुक्ति सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोका जा सके।

Next Post

नर्स को न्याय दिलाने एएसपी को सौंपा ज्ञापन

Tue Feb 3 , 2026
जबलपुर: भारतीय सर्व जनजाति सेना के पदाधिकारियों द्वारा पीड़िता को न्याय दिलाये जाने की माँग को लेकर जिला कलेक्टर जबलपुर के नाम राजीव मिश्रा तहसीलदार व पुलिस अधीक्षक के नाम सूर्यकांत शर्मा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया । इस दौरान मांग की गई कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय […]

You May Like