जबलपुर: भारतीय सर्व जनजाति सेना के पदाधिकारियों द्वारा पीड़िता को न्याय दिलाये जाने की माँग को लेकर जिला कलेक्टर जबलपुर के नाम राजीव मिश्रा तहसीलदार व पुलिस अधीक्षक के नाम सूर्यकांत शर्मा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया । इस दौरान मांग की गई कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में स्टाफ नर्स के पद पर जागृति इनवाती, जो कि एक आदिवासी (अनु. ज.जा.) परिवार से आती हैं.
उसके साथ विद्यालय की प्रिंसपल व स्टाफ के द्वारा जातिगत, सामाजिक, मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया गया। इन सभी के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपते वक्त सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्द्रकुमार कुलस्ते, शैलेश सिंह, शिवप्रसाद मरकाम, उत्तम सिंह ताराम, घनश्याम यादव, विनोद कोल, आकाश सोनकर, रवि धुर्वे, धर्मेन्द्र सिंह धुर्वे, राम सिपाही सेठ, आकाश यादव, हेमन्त ठाकुर, शंकर लाल गोंटिया, गुड्डू सोनकर, अंशूमान शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे ।
