सड़क हादसा: बेटी की शादी के कार्ड बांटने गए पिता समेत दो की मौत

सागर। जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात सिहोरा के पास हुए हादसे में पिता समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान सुभाष नगर, सागर निवासी 45 वर्षीय देवी प्रसाद अहिरवार और उनके साथी रामकुमार अहिरवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देवी प्रसाद की बेटी की शादी 28 अप्रैल को तय थी और घर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। इसी सिलसिले में वे अपने साथी के साथ रिश्तेदारों को शादी के कार्ड बांटने सिहोरा गए थे। गुरुवार देर रात जब दोनों सिहोरा से लौट रहे थे, तभी मंडी गेट के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सिहोरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को राहतगढ़ अस्पताल भिजवाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

Next Post

मप्र कांग्रेस की नई पहल: संगठन की मजबूती के लिए अब हर परिवार से मांगेगी 100 रुपये का सहयोग

Fri Apr 17 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को रवीन्द्र भवन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना और आमजन से सीधे संवाद की रणनीति को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के आगमन के बाद वंदे […]

You May Like

मनोरंजन