भिंड:शहर के वार्ड 26, भवानीपुरा के सरोज नगर में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के 22 वर्षीय युवक मोनू गोस्वामी ने चॉकलेट देने के बहाने अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची जब रोते हुए घर लौटी तो मां को पूरी घटना बताई। परिवार ने तुरंत सिटी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही टीआई बृजेंद्र सिंह सेंगर ने एसपी डॉ. असित यादव को जानकारी दी।
एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल आठ विशेष टीम गठित कीं और 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। पुलिस टीमों ने सरोज नगर और आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया। आरोपी मोनू गोस्वामी खिड़किया मोहल्ला की ओर भागने की कोशिश कर रहा था, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। टीआई बृजेंद्र सेंगर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
