राशिफल-पंचांग: 15 सितंबर 2026

पंचांग 15 सितम्बर 2026:-

रा.मि. 24 संवत् 2083 भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी भौमवासरे दिन 7/55, स्वाती नक्षत्रे शाम 4/40, ऐन्द्र योगे दिन 2/46, विष्टि करणे सू.उ. 5/54, सू.अ. 6/6, चन्द्रचार तुला, पर्व- ऋषि पंचमीं व्रत, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6.

——————————————————————

आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार 15 सितम्बर 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में व्यापारिक कार्यो में अधिक परिश्रम से आंशिक सफलता के योग है. व्यय और संतान की चिन्ता से मन अशांत रहेगा. वाणी में कठोरता तथा प्रियजनों के प्रति उदासीनता रहेगी. निर्णय सोच विचार कर करना हितकर रहेगा. वर्ष के मध्य में सत्ता पक्ष से सुख मिलेगा. राज्य सम्मान प्राप्त होगा. वर्ष के अन्त में मान सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. भाईयों का सहयोग बना रहेगा. नवीन कार्यो में रूचि रहेगी. व्यापार में लाभ होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को मान सम्मान में वृद्धि होगी. भाईयों का सहयोग मिलेगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यवसायिक कार्यो में परिश्रम अधिक करना होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को सत्ता पक्ष की चिन्ता रहेगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को संतान का सहयोग रहेगा. मकर और कुंभराशि के व्यक्तियों को राज्य सम्मान मिलेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को साहसिक कार्यो की प्रश्ंासा मिलेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को निजी पुरूषार्थ बना रहेगा.

——————————————————————

आज का भविष्य- मंगलवार 15 सितम्बर 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक कल्पनाप्रिय होगा, साहसी और निडर रहेगा, इसकी शिक्षा उत्तम होगी, किसी विशेष तकनीकी विद्या का ज्ञाता होगा, अपने लक्ष्य के प्रति निश्चयी होगा, पिता का भक्त रहेगा.

——————————————————————

मेष- कारोबारी विस्तार की संभावना है, आय में वृद्धि होगी, परन्तु अनावश्यक धन खर्च होगा, मित्रों से मतभेद हो सकता है, व्यापारिक लेनदेन के मामले सुलझेंगे.

वृषभ- कामकाज की व्यस्तता रहेगी, इच्छानुसार कार्य होंगे, भ्रमण मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी, संतान की उन्नति होगी.

मिथुन- सामूहिक कार्य में सबकी सलाह लेकर आगे बढ़े, सफलता मिलेगी, व्यर्थ की चिन्ता दूर होगी, कार्यो में इच्छित सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा.

कर्क- न चाहते हुये भी समझौता करना पड़ सकता है, प्रापर्टी संबंधी मामले सुलझने की उम्मीद है, पारिवारिक सुख एवं साधनों में वृद्धि होगी, व्यवसाय क्षेत्र में सफलता के योग है.

सिंह- मेहमानों की आवाजाही रहेगी, झूठ बोलकर लोग भ्रमित करेंगे, कार्यक्षेत्र में लाभ होगा, धैर्य एवं नम्रता से सहयोग मिलेगा, तनाव से बचें.

कन्या- दुविधा की स्थिति आगे बढऩे में बाधक होगी, अपनों के कारण मुश्किल हो सकती है, आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा, नौकरी में परिश्रम होगा.

तुला- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं, आय में वृद्धि होगी, मित्रों की मदद करेंगे, नौकरी में परिश्रम अधिक रहेगा, प्रवास का योग है.

वृश्चिक- सहयोगी आपकी कार्यकुशलता और मेहनत का लाभ उठायेंगे, दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, व्यापारिक शिथिलता रहेगी, शुभ संदेश मिलेगा.

धनु- नई योजनाओं की शुरूआत में परेशानी हो सकती है, ले देकर काम कराने की कोशिश सफल होगी, खानपान की अनियमितता रहेगी, स्वास्थ्य नरम गरम रह सकता है.

मकर- जिद में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं, जोखिम से दूर रहें, धार्मिक कार्यो में लगन एवं रूचि रहेगी. प्रयासों में अनुकूलता रहेगी.

कुम्भ- कार्यक्षेत्र में समझौता करना लाभकारी रहेगा, विवादित मामले सुलझने के आसार हैं, नौकरी में अनुकूलता रहेगी, सामाजिक कार्यो में मान सम्मान मिलेगा.

मीन- नए संपर्क कैरियर बनाने में सहायक हो सकते हैं, दुविधा की स्थिति दूर होगी, स्थायी प्रयासों में धन प्राप्त होगा, मांगलिक कार्यो पर विचार होगा.

——————————————————————

व्यापार भविष्य-

भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को स्वाती नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, के भाव में मंदी होगी, गुड़ खांड, शक्कर, उड़द, के भाव में वृद्धि होगी, कपास, सरसों, तिल, बिनौला, में वृद्धि होगी, वायदा मार्केट में बाजार का रूख देखकर कार्य करें, भाग्यांक 3657 है.

——————————————————————

Next Post

मोदी- जिनपिंग वार्ता से पिघली रिश्तों की बर्फ

Tue Sep 15 , 2026
भारत और चीन के संबंधों में लंबे समय से जमी बर्फ अब पिघलती दिखाई दे रही है.हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच नई दिल्ली में हुई करीब 50 मिनट की मुलाकात ने दोनों देशों के रिश्तों में एक नए दौर की उम्मीद […]

You May Like