नयी दिल्ली 23 दिसम्बर (वार्ता) ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर ने मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने उनके आवास पर हुई इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में फोटो साझा करते हुए यह जानकारी दी। श्री मोदी ने कहा , ” आज सुबह 7 लोक कल्याण मार्ग पर नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर से मुलाकात हुई। हमने खेलों के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर बातचीत की। ” उल्लेखनीय है कि इस वर्ष के शुरू में श्री मोदी ने फिटनेस को बढावा देने के नीरज चोपड़ा के प्रयासों की सोशल मीडिया पर काफी सराहना की थी। फिट इंडिया योजना के महत्व पर नीरज चोपड़ा के लेख पर प्रतिक्रिया करते हुए श्री मोदी ने कहा था कि यह दूरदर्शी और प्रेरक लेख मोटापे से लड़ने और स्वस्थ रहने की जरूरत पर बल देता है।
Next Post
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट के खिलाफ दायर की आपराधिक शिकायत
Tue Dec 23 , 2025
नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सरकारी धन के दुरुपयोग से संबंधित कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद और मोहम्मद अथर के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की है जिसमें 45.92 लाख रुपये की संपत्ति जब्त […]

You May Like
-
1 year ago
अमेरिका यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइलें देगा
-
4 months ago
पदभार संभालते ही एसपी का 3.5 किमी पैदल भ्रमण
-
1 year ago
ग्रीन गणेश कार्यशाला का आयोजन
