जबलपुर: शहपुरा थाना अंतर्गत पौड़ी में रहने वाली एक महिला ने दहेज प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या की थी। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने दहेज लोभियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक श्रीमति एकता पटैल 22 वर्ष निवासी ग्राम पौड़ी शहपुरा ने फांसी लगा ली थी। जांच के दौरान मृतिका केे मायके एवं ससुराल पक्ष के बयान दर्ज किए गए.
जिसमेें पाया गया कि एकता पटेल की शादी जनवरी 2022 में ग्राम पौड़ी निवासी रोहित पटेल के साथ हुई थी रोहित पटेल द्वारा माह अगस्त 2024 में टे्क्टर खरीदने के लिये रूपये मांगने पर रूपये देना, ससुराल पक्ष वालों की लगातार मांग पर सोने चांदी के गहने, आलमारी, सूटकेस, देना बताये। 4 फरवरी 25 की दोपहर लगभग 2-30 बजे एकता पटैल के भाई सिद्धंात पटेल एकता के घर पहुंचा, घर के कमरे के दरवाजे को खोलकर देखने पर एकता पटेल घर के अंदर फांसी पर लटकी मिली, जेठ अभिनव पटेल एवं निखिल पटैल, एकता पटेल को फांसी से उतारकर कार से मेडिकल अस्पताल ले लेकर पहुंचे, डाक्टर ने चैक कर एकता पटेल को मृत घोषित कर दिया था। एकता पटेल को ससुराल पक्ष के माधुरी पटेल, पति रोहित पटेल, देवर आदर्श पटेल, जेठ अभिनव पटैल एवं निखिल पटेल द्वारा शारीरिक एंव मानसिक रूप से प्रताडि़त करना पाया गया।
