पीठ की चोट के कारण डार्सी ब्राउन डब्ल्यूबीबीएल से हुई बाहर

सिडनी, 19 अक्टूबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया और एडिलेड स्ट्राइकर्स की तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन पीठ की चोट के कारण महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) से बाहर हो गई हैं। 23 वर्षीय ब्राउन ने हाल ही में भारत के ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ दौरे पर दो टी-20 और एक वनडे मैच खेला था, जिसमें उन्होंने मोहाली में 39 रन देकर तीन विकेट लिए थे। लेकिन, भारत से लौटने पर उन्हें डिस्क से जुड़ी समस्या का पता चला, जिसके चलते वह बंगलादेश के खिलाफ वनडे और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में नहीं चुनी जा सकीं।

पिछले महीने के आखिर में, राष्ट्रीय चयनकर्ता शॉन फ्लेगलर ने कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई मेडिकल स्टाफ को उम्मीद है कि वह डब्ल्यूबीबीएल के दूसरे हाफ तक वापसी कर सकती हैं। लेकिन सोमवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने एक बयान जारी कर पुष्टि की कि वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। सीए ने बयान में कहा, “पिछले महीने भारत से लौटने के बाद ब्राउन की जांच की गई थी। आराम और ट्रेनिंग का भार कम करने के बावजूद, उनकी चोट में इतना सुधार नहीं हुआ है कि वह फिर से ट्रेनिंग शुरू कर सकें। उन्होंने कहा कि वह आगामी डब्ल्यूबीबीएल सीजन के लिए पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगी।”

.....

Next Post

मोरवा में सीटाडेल कंपनी के प्लांट में प्लास्टिक खा रहीं सैकड़ों गायें

Mon Oct 19 , 2026
सिंगरौली : ननि के बैढ़न शहर की कचरा परिवहन व्यवस्था और उसके संचालन से जुड़ी सीटाडेल आई एफएमएसडब्ल्यूएम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी एक बार फिर सवालों के घेरे में है।मोरवा स्थित कंपनी के संग्रहण प्लांट में सैकड़ों गायों के प्लास्टिक खाते दिखाई देने का मामला गौवंश के स्वास्थ्य और सुरक्षा को […]

You May Like