अपने ससुराल से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला 

उज्जैन। बाइक से उन्हेल लौट रहे युवक को रास्ते में अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। उसके पास मिले दस्तावेजों से पहचान की गई। परिजनों के आने पर सामने आया कि आगर ससुराल से लौट रहा था। उन्हेल के सुरजा खेड़ी में रहने वाला देवीसिंह पिता हटे सिंह 22 साल खेती किसानी का काम करता था। 6 माह पहले उसके यहां बेटी हुई थी। पत्नी मायके आगर जिले में थी। देवीसिंह अपनी बेटी को देखने और पत्नी से मिलने गया था। रात में वापस बाइक से उन्हेल लौट रहा था। ग्राम रुई के समीप पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। देवीसिंह गंभीर हो गया। उसे एम्बुलेंस अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके पास मिले दस्तावेजों से पहचान की गई और परिजनों को सूचना दी गई। रविवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

शहर में पिछले 15 दोनों से लगातार सडक़ दुर्घटना सामने आ रही है हर दिन मौत होने की सूचना भी मिल रही है। दुर्घटना का सबसे अधिक शिकार बाइक पर सवार लोग हो रहे हैं। 15 दिनों में दस लोगों की जान जा चुकी है। यही नहीं कुछ दिन पहले पुलिस ने दुर्घटना रोकने और घायलों को अस्पताल तक पहचाने को लेकर पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया था। कुछ सालों से दुर्घटना स्थलों को चिन्हित किया जा रहा है बावजूद दुर्घटना नहीं रूक रही है।

Next Post

तालाब में नहाने गये दो श्रमिक डूबे, एक का मिला शव

Sun Oct 18 , 2026
रीवा, चोरहटा थाना अन्तर्गत चौरा गांव में तालाब में नहाने गये दो श्रमिक डूब गये. जिसमें एक श्रमिक को निकाला गया, जिसकी मौत हो गई थी. जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है. स्थानीय लोगो ने पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी थी. लेकिन समय पर टीम […]

You May Like