न्यायालय परिसर में अड़ीबाजी कर मांगा गुंडा टैक्स, सात गिरफ्तार

सतना: न्यायालय परिसर में अब गुंडागर्दी, अड़ीबाजी और मारपीट होना आम बात हो गई है। सबसे सुरक्षित इस परिसर में अपराधियों की हरकत कानून और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। अड़ी और गुंडा टैक्स मांगने के एक ऐसे ही मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया है।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी मन्नू उर्फ मृगेंद्र सिंह पिता राजवेंद्र सिंह, साहिल सिंह उर्फ किस्सू पिता योगेंद्र सिंह परिहार, नारायण सिंह पिता अनिल सिंह, आदित्य मिश्रा पिता अमरीश मिश्रा, विपुल द्विवेदी उर्फ तुषार रामलाल द्विवेदी, देव पटारिया पिता रितेश पटारिया, कान्हा उर्फ आर्यन कुशवाहा बादल कुशवाह को मौके से अभिरक्षा में लिया है।

थाना सिविल लाइन में धारा 119 (1) व अन्य धारा के तहत अपराध कायम कर पुलिस ने सभी आरोपी अदालत में पेश कर दिए। इस कार्रवाही में निरीक्षक योगेंद्र सिंह परिहार, एएसआई रोहिणी प्रसाद वर्मा, प्रधान आरक्षक प्रवीण तिवारी, विवेक दुबे, विकास सिंह, रवि शंकर पांडेय, आरक्षक आनंद सिंह, अंकेश मरमट की अहम भूमिका रही।

Next Post

नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष के साथ 15 लाख की धोखाधड़ी

Sun Jan 25 , 2026
सतना : जमीन की सौदेबाजी में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष रावेंद्र सिंह मिथिलेश के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। जमीन बेचने के नाम पर दो बहनों ने उनसे पैसा ले लिया, लेकिन रजिस्ट्री नहीं कराई। लिहाजा मामला अब पुलिस की मदद के […]

You May Like