डॉलर की कमजोर मांग से रुपया सात पैसे मजबूत

मुंबई, 31 जुलाई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में डॉलर की मांग कमजोर रहने से रुपया शुक्रवार को सात पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.43 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा लगातार छठे दिन बढ़त में रही है। इन छह दिनों में यह 130 पैसे मजबूत हो चुकी है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 26 पैसे चढ़कर 95.50 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया सुबह 10 पैसे की बढ़त के साथ 95.40 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह शुरू में ही 95.25 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। हालांकि बाद में 95.46 रुपये प्रति डॉलर के दिवस के निचले स्तर तक उतरने का बाद 95.43 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबारियों ने बताया कि बाजार में डॉलर की मांग कमजोर रहने से रुपये को समर्थन मिला। हालांकि कच्चे तेल और डॉलर सूचकांक में मजबूती से रुपये की बढ़त सीमित रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का मानक लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा आज एक प्रतिशत चढ़कर 90 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया। वहीं, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक 0.5 प्रतिशत मजबूत हुआ। इन दोनों कारकों ने भारतीय मुद्रा पर दबाव बनाया।

 

 

Next Post

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित, विभागों को स्पष्ट निर्देश

Fri Jul 31 , 2026
शिवपुरी :अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक गत दिवस आयोजित की गई। बैठक में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के परिपालन में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा यातायात सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के संबंध में […]

You May Like