विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण

रीवा।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहेगा. विकास के मामले में यह प्रदेश में अव्वल रहेगा. यहाँ तेजी से विस्तार के कार्य किए जा रहे हैं. उप मुख्यमंत्री ने 2.63 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित 33/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण किया. उन्होंने विभाग द्वारा निर्धारित समय से पूर्व विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना किए जाने की प्रशंसा की.

पीटीएस चौराहे में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा यह प्रयास है कि रीवा को प्रदेश के महानगरों में स्थान मिले और लोग यहाँ के विकास को उदाहरण के तौर पर देखें. रीवा किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहेगा. देश व प्रदेश में विकास के लिए जो धनराशि जारी होती है उसमें रीवा की भी हिस्सेदारी हो इस बात की चिंता हमेशा रहती है.

शुक्ल ने विद्युत उपकेन्द्र का फीता काटकर एवं शिलापट्टिका का अनावरण कर लोकार्पण किया. उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण भी किया. कार्यक्रम को अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय ने भी संबोधित किया. अधीक्षण यंत्री बृजेश कुमार शुक्ला ने तकनीकी प्रतिवेदन प्रस्तुत किया.

Next Post

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

Thu May 29 , 2025
मुल्लांपुर 29 मई (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के क्वालीफायर वन मुकाबले में टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां रॉयल चैलेंजर्स टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। […]

You May Like