बीजापुर में नक्सली दहशत से 25 स्कूल बंद

बीजापुर, 15 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के सेंड्रा नेशनल पार्क इलाके में स्थित 19 में से 15 और उसूर ब्लॉक के 10 स्कूल नक्सली दहशत के चलते पिछले एक महीने से बंद पड़े हैं। इसके कारण इन स्कूलों में शुक्रवार को ध्वजारोहण और आजादी का पर्व नहीं मनाया जा सका।

वर्ष 2019–20 में शुरू हुए इन स्कूलों में शिक्षकों के प्रवेश पर पाबंदी और ग्रामीणों की आवाजाही पर रोक के कारण शैक्षिक गतिविधियां ठप हो गई हैं। नतीजतन इस स्वतंत्रता दिवस पर इन 25 स्कूलों में ध्वजारोहण और आजादी का पर्व नहीं मनाया जा सका।

 

Next Post

स्वतंत्रता दिवस में रीवा जिले में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा

Fri Aug 15 , 2025
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर ने ध्वजारोहण करके ली परेड की सलामी रीवा। देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस रीवा जिले में हर्षोंल्लास से मनाया गया। जिले में आन-बान-शान से तिरंगा लहराया गया। मुख्य समारोह एसएएफ पुलिस परेड मैदान में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती […]

You May Like