दतिया: बिजली के तार से टकराने के बाद मूंगफली से लदी गाड़ी में भीषण आग लग गई। ग्रामीणों ने समय रहते बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाई।दतिया में बसई थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। बसई-बरधुवा प्रधानमंत्री सड़क पर मूंगफली से भरी एक लोडिंग गाड़ी में अचानक आग लग गई।
आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने अपने घरों से पानी लाकर बमुश्किल आग पर काबू पाया।
