कलेक्टर और एसपी बनकर नाम रोशन करो

सीहोर।शासकीय स्कूलों में पढ़कर कक्षा 12 वीं में प्रथम स्थान लाने वाले विधानसभा क्षेत्र के 36 टॉपर विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री एक्सीलेंस स्कूल में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मु य अतिथि विधायक सुदेश राय ने शासन की योजना अंतर्गत स्कूटी भेंटकर टॉपर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई शुभकामनाएं दी.

विधायक सुदेश राय ने कहा कि उत्कृष्ठ शिक्षक ही उत्कृष्ट विद्यार्थियों का निर्माण करते हैं. विद्यार्थियों का भविष्य बनाने में शिक्षिकों की प्रमुख भूमिका होती है. आज जिले के 210 टॉपर विद्यार्थियों को स्कूटी प्राप्त हुई है. टॉपर विद्यार्थियों से अन्य छात्र छात्राओं को भी सीखना चाहिए और सफलता के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए और कलेक्टर, एसपी बनकर स्कूल माता-पिता और सीहोर का नाम रोशन करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज प्रदेश के 7834 टॉपर विद्यार्थियों को स्कूटी की भेंट की है. हमारी सरकार छात्र-छात्राओं का भविष्य संवारने में लगी हुई है. बालिकाओं का ध्यान रखा जा रहा है. सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को समग्र शिक्षा की सैनिटेशन एवं हाइजीन योजना का लाभ भी मिल रहा है. सातवीं से 12 वीं की 20 लाख 37 हजार 439 बालिकाओं को 61 करोड़ रुपए डीबीटी द्वारा बैंक खातों में की राशि अंतरित की गई है.

 

Next Post

शिवराज का सतना प्रवास: श्रद्धांजलि,कुशलक्षेम और शहीद की प्रतिमा का अनावरण

Fri Sep 12 , 2025
सतना: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना प्रवास के दौरान दिवंगत जनप्रतिनिधियों के परिजनों से मिल कर उन्हें ढ़ाढस बंधाया और दिवंगतों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने रामपुर बघेलान में विधायक विक्रम सिंह के पिता एवं पूर्व राज्यमंत्री स्व. हर्ष नारायण सिंह, […]

You May Like