ग्वालियर:व्यापार मेले की रौनक के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया जब खिलौना व्यापारी मोनिका जोशी का 1 वर्षीय पुत्र यश अचानक गायब हो गया। सूचना मिलते ही ग्वालियर पुलिस ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश की।
मेला प्रभारी एसडीओपी मनीष यादव, सीएसपी अतुल सोनी और क्राइम ब्रांच सहित थानों की टीम ने मोर्चा संभाला। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और रेडियो अनाउंसमेंट के साथ 03 टीमें गठित की गईं। पुलिस की घेराबंदी का नतीजा रहा कि संदिग्ध हुलिए के आधार पर आरोपी पूरन बाथम को बच्चे के साथ दबोच लिया गया है।
