चाकूबाजी में चार घायल

जबलपुर: पनागर एवं माढ़ोताल में हुई चाकूबाजी में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रेमलाल कोल 30 वर्ष निवासी ग्राम बिछुआ ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि राहुल कोल उससे शराब पीने के लिये रूपये मांगने लगा, रूपये देने से मना करने पर उस पर चाकू से हमला कर चोटें पहुंचा दी।

वहीं माढ़ोताल थाने में अन्नू चौधरी 19 वर्ष निवासी गली नम्बर 5 राजीवगांधी नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पुरूषोत्तम चौधरी, सोनू चौधरी, बालचंद चौधरी उससे शराब पीने के लिये पैसे मांगने लगे, मना करने पर सभी ने उसके साथ मारपीट किए। पुरूषोत्तम ने चाकू से हमलाकर गंभीर चोट पहुंचा दी।साथी बीच बचाव करने आये तो उनके साथ भी मारपीट की जिससे अजय चौधरी, विजय चौधरी को भी चोटें आ गई।

Next Post

पेट में हुई जलन, वृद्ध ने खाई गोली, मौत

Tue Jan 20 , 2026
जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत राजुल ग्रीन सिटी अमखेरा में रहने वाले एक वृद्ध ने पेट में जलन होन पर अज्ञात गोली का सेवन किया जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक सोमवार […]

You May Like