जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत राजुल ग्रीन सिटी अमखेरा में रहने वाले एक वृद्ध ने पेट में जलन होन पर अज्ञात गोली का सेवन किया जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक सोमवार को मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली कि गणेश चौधरी 50 वर्ष निवासी राजुल ग्रीन सिटी अमखेरा थाना गोहलपुर को रविवार शाम लगभग 7 बजे घर पर पेट में जलन होने से किसी अज्ञात गोली खाने से उपचार के लिए बेटी सुनिंदा चौधरी द्वारा रात्रि में भर्ती कराया गया था दौरान उपचार के मौत हो गई।
