शहर में ब्राउन शुगर के दो मामलों में दो युवक गिरफ्तार

इंदौर:शहर में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों में ब्राउन शुगर के दो मामलों में दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
सदर बाजार थाना क्षेत्र में किला मैदान स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास पुलिस ने एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा. आरोपी के पास मादक पदार्थ पाए जाने पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया है.

इसी तरह एरोड्रम थाना क्षेत्र में एयरपोर्ट रोड स्थित चिल चौराहा के पास पुलिस ने एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से 4.80 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 48 हजार रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने मौके से एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की है. दोनों मामलों में पुलिस आगे की जांच कर रही है.

Next Post

महिला थाने में दहेज उत्पीड़न और मारपीट के तीन मामले दर्ज

Wed Jan 7 , 2026
इंदौर: महिला थाना में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार से जुड़े तीन अलग अलग मामलों में प्रकरण दर्ज किए हैं. मामलों में दहेज की मांग, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए गए हैं. पहले मामले में नंदा नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पति और […]

You May Like