शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 364 अंक टूटा

शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 364 अंक टूटा

मुंबई, 23 जुलाई (वार्ता) कच्चे तेल की कीमतों में जारी उछाल के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स 363.66 अंक (0.47 प्रतिशत) लुढ़ककर 76,391.39 अंक पर बंद हुआ। यह 23 जून के बाद का इसका निचला स्तर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 126.65 अंक यानी 0.53 प्रतिशत गिरकर 23,869.60 अंक पर आ गया जो 30 जून के बाद का निचला स्तर है। वृहत बाजार में भी बिकवाली का जोर रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.08 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.01 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।

ऑटो और मीडिया सेक्टरों को छोड़कर अन्य सभी समूहों के सूचकांक फिसल गये। तेल एवं गैस, रसायन, रियल्टी, बैंकिंग, वित्त और धातु सेक्टरों में ज्यादा गिरावट देखी गयी। सेंसेक्स की कंपनियों में अडानी पोर्ट्स का शेयर सवा दो फीसदी नीचे बंद हुआ। बजाज फाइनेंस, इंडिगो, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच नुकसान में रहे। भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, बीईएल और टाइटन के शेयर भी लाल निशान में रहे। महिंद्रा एंड महिंद्रा और टीसीएस का शेयर डेढ़ फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ। इटरनल में एक प्रतिशत की तेजी रही। बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी बढ़त में रहे।

.....

Next Post

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, भारत से दक्षिण कोरिया तक फैली विशाल बादलों की पट्टी; कई राज्यों में भारी बारिश का असर

Thu Jul 23 , 2026
नई दिल्ली। देश भर में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मौसम संबंधी उपग्रह चित्रों में भारत से लेकर दक्षिण कोरिया तक हजारों किलोमीटर लंबी बादलों की एक विशाल पट्टी (मॉनसून रेन बैंड) दिखाई दी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह अरब सागर, बंगाल की खाड़ी […]

You May Like