
विदिशा: सम्राट अशोक टेक्निकल इंस्टिट्यूट में आज सुबह रन फॉर यूनिटी के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान विदिशा विधायक मुकेश टंडन भोपाल रेंज के आईजी अभय सिंह एसपी रोहित पासवान एडीएम अनिल डामोर एसपी प्रशांत चौबे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों के साथ स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्रा में और खिलाड़ी मौजूद रहे, इस दौरान अतिथियों द्वारा रन फॉर यूनिटी को लेकर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी स्वस्थ रहने के लिए दौड़ आवश्यक है और देश की एकता के लिए इस दौड़ का आयोजन किया जा रहा है, इस दौरान सभी ने देश की एकता और अखंडता के लिए शपथ भी ली ।
