उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस के साथ की साझेदारी

दिल्ली, 28 जुलाई (वार्ता) उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने ग्राहकों तक बीमा सेवाएँ आसानी से पहुँचाने के लिए टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस के साथ साझेदारी की है।

यह जानकारी बैंक की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में दी गयी है।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के हेड- रिटेल लाइबिलिटीज़, टीएएससी और टीपीपी हितेंद्र झा ने कहा कि इस साझेदारी से बैंक के मजबूत नेटवर्क और टाटा एआईजी के अनुभव का फायदा सीधे ग्राहकों को मिलेगा और ज्यादा लोगों तक भरोसेमंद बीमा सेवाएँ पहुँच सकेंगी।

टाटा एआईजी के हेड- बैंकएश्योरेंस एझिलरासन रामलिंगम ने कहा कि उनका उज्जीवन बैंक के साथ मिलकर अब स्वास्थ्य, वाहन, घर और एमएसएमई से जुड़े ग्राहकों तक उनकी जरूरत के मुताबिक बीमा सुविधाएँ और आसानी से पहुँचायी जा सकेंगी।

इस साझेदारी के बाद टाटा एआईजी की बीमा सेवाएँ उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की 700 से ज्यादा शाखाओं और बैंकिंग टचपॉइंट्स पर मिलेंगी। बैंक 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 300 से ज्यादा जिलों में अपनी सेवाएँ दे रहा है। इससे रिटेल, एमएसएमई, व्हीकल और होम लोन लेने वाले ग्राहकों को अपनी जरूरत के अनुसार बीमा योजनाएँ एक ही जगह आसानी से मिल सकेंगी। ग्राहकों की मदद के लिए टाटा एआईजी की टीम प्रमुख शाखाओं में भी उपलब्ध रहेगी।

 

Next Post

980 रुपये के साइबर फ्रॉड पर 2.51 करोड़ का बैंक खाता फ्रीज नहीं कर सकते: हाईकोर्ट 

Tue Jul 28 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने साइबर फ्रॉड मामलों में बैंक खाते फ्रीज करने की प्रक्रिया पर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि विवादित राशि स्पष्ट रूप से चिन्हित हो तो पूरे बैंक खाते को फ्रीज करना उचित नहीं है। जांच एजेंसियां यथासंभव केवल संदिग्ध राशि पर लियन या डेबिट […]

You May Like