भोपाल: भोपाल विकास योजना-2047 में शहर के भविष्य के विकास के साथ ट्रैफिक और परिवहन व्यवस्था को भी ध्यान में रखा गया है। बढ़ती आबादी के साथ सड़कों पर वाहनों का दबाव और पार्किंग की जरूरत बढ़ने की संभावना है।
वहीं मेट्रो और बस जैसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधाओं के विस्तार से निजी वाहनों पर दबाव कुछ कम होने की उम्मीद है। हमने ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों, ऑटो-टैक्सी चालकों और रोजाना ऑफिस जाने वाले लोगों से बात कर जाना कि 2047 में भोपाल की सड़कों पर ट्रैफिक की क्या तस्वीर हो सकती है और मेट्रो, बस व निजी वाहनों के बीच संतुलन कितना जरूरी होगा।
