पंचांग 29 जून 2026:-
रा.मि. 08 संवत् 2083 शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा चन्द्रवासरे रात 4/35, मूल नक्षत्रे रातअंत 4/7, शुक्ल योगे दिन 3/21, विष्टि करणे सू.उ. 5/13, सू.अ. 6/47, चन्द्रचार धनु, पर्व- स्नानदान व्रतादौ पूर्णिमा, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8.
——————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है- सोमवार 29 जून 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में स्त्री पक्ष से नवीन समाचारों की प्राप्ति होगी. सुख प्राप्त होगा. नवीन मित्र से भेंट होगी. व्यापार के क्षेत्र में यात्रा की रूपरेखा बनेगी. वर्ष के प्रारंभ में शासन सत्ता का लाभ प्राप्त होगा. शिक्षा में रूचि रहेगी. मित्रों एवं भाईयों के सहयोग से राजनीतिक लाभ प्राप्त होगा. वर्ष के अन्त में भूमि भवन संबंधी विवाद का सामना करना पडेगा. व्यर्थ के वाद विवाद एवं मतभेद बढेंगे.
मेष ओर वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा. शिक्षा में रूचि रहेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ वाद विवाद हो सकता है. शिक्षा में व्यवधान के कारण मानसिक परेशानी होगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को मित्र एवं भाईयों के सहयोग से राजनैतिक लाभ होगा. व्यापार के क्षेत्र में यात्रा का योग है. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मित्र से भेंट होगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को भूमि भवन संबंधी विवाद का सामना करना होगा.
——————————————————–
आज का भविष्य- सोमवार 29 जून 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, तेजस्वी, साहसी, तथा उग्र स्वाभाव का, शिक्षा दीक्षा अच्छी रहेगी, नौकरी राजनैतिक कार्यो में सफलता मिलेगी, अनुशासनप्रिय होगा, इसमें नेतृत्व करने की भावना रहेगी. माता पिता का भक्त होगा.
——————————————————–
मेष- वाणी के असंयम से परिचितों को नाराज कर देंगे, आध्यात्मिक अभिरूचि में वृद्धि होगी, धार्मिक सत्संग बना रहेगा, रूके कार्यो के बनने का योग है.
वृषभ- लिये गये फैसले को बदलने की स्थिति बनेगी, कारोबारी यात्रा होगी, खानपान की अनियमितता रहेगी, शारीरिक श्रम अधिक करना होगा.
मिथुन- भूमि भवन के क्रय विक्रय से लाभ मिलेगा, ले-देकर काम कराने की योजना सफल होगी, व्यापार व्यवसाय में सफलता मिलेगी, जीवनसाथी के सहयोग से नवीन कार्य में सफलता मिलेगी.
कर्क- वैचारिक गतिरोध दूर होगा, कारोबारी यात्रा सुखद रहेगी,उत्सव समारोह में सम्मिलित होंगे, भूमि भवन मकान, आदि का काम बनेगा.
सिंह- लोग दबाव बनाने का प्रयास करेंगे, विवादास्पद मामले सुलझेंगे, धन व्यय की अधिकता रहेगी, परिश्रम एवं भागदौड़ करना होगी, अनुशासन बना रहेगा.
कन्या- कारोबारी विस्तार की योजना सफल होगी, मनोबल बना रहेगा, साहसिक प्रयत्नों से शत्रुओं का शमन होगा, धार्मिक कार्यो की पूर्ति होगी.
तुला- जिद में लिये निर्णय जी का जंजाल बनेंगे, सलाह लेकर काम करना लाभकारी रहेगा, आत्म विश्वास एवं परिश्रम से लाभ होगा, नया अवसर प्राप्त होगा.
वृश्चिक- बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, कानूनी मामले सुलझेंगे, आर्थिक कार्यो में सफलता मिलेगी, जोखिम के कार्यो से बचने का प्रयास करें.
धनु- अधिकारियों से मेलजोल में अच्छी सफलता मिलेगी, भूमि भवन का काम बनेगा, शारीरिक सुख एवं मानसिक प्रसन्नता रहेगी, कामकाज के प्रति उत्साह रहेगा.
मकर- समय के साथ तौर तरीकों में बदलाव का मन बनेगा, धीमी गति से चल रही योजना में तेजी आयेगी, आय से अधिक व्यय होगा, विशिष्टजनों का सहयोग मिलेगा.
कुम्भ- रोक-टोक से वाद विवाद की स्थिति निर्मित होगी, धैर्य रखकर कार्य करना अच्छा है, आकस्मिक धन लाभ होगा, गुप्त शत्रुओं से हानि संभव.
मीन- अध्ययन में अच्छी सफलता मिलेगी, व्यापारिक साझेदारी लाभकारी रहेगी, नौकरी में अनुकूलता रहेगी, अधिकारी वर्ग सहयोग करेंगे, मांगलिक कार्यो पर व्यय होगा.
——————————————————–
व्यापार भविष्य:
शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा को मूल नक्षत्र के प्रभाव से चीनी, रूई, कपास, खांड, सन, जूट, पाट, आदि के भाव में मंदी होगी, गेहॅू, जौ, चना, उड़द, मॅूग, के भाव में तेजी का रूख रहेगा. अलसी, अरंडी, में गिरावट होगी. भाग्यांक 2631 है.
——————————————————–
