जबलपुर: मझगवां थाना अंतर्गत सिंघुली ग्राम में रहने वाले पति-पत्नी ने साथ जीने मरने का वचन पूरा करते हुए एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच मेें यह बात सामने आई कि पति-पत्नी बीमारियों से ग्रस्त थे जिससे तंग आकर उन्होंंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस के मुताबिक विकल्प कुमार पटैल निवासी ग्राम सिंघुली वर्तमान में एसडीओ पीएचई के पद पर स्लीमनाबाद जिला कटनी में पदस्थ है.
स्लीमनाबाद से प्रतिदिन अपने घर सिंघुली आ जाता है रोज की तरह रात अपने घर पर आ गया था उसके पिता की चाची श्रीमती पार्वती बाई पटैल का घर बस स्टेण्ड सिंघुली में है जो अपने पति राजकुमार एवं छोटे लडक़े धर्मेन्द्र पटैल, बहू प्रीति पटैल एवं बच्चों के साथ रहती थी सुबह लगभग 8-15 बजे वह डयूटी जाने के लिये तैयार हो रहा था तभी उसके परिवार के चाचा संदीप पटैल ने घर आकर बताया कि छोटी दादी पार्वती पटैल एवं छोटे दादा राजकुमार पटैल दोनों घर मे बनी बेंटीलेटर में लायलोन की रस्सी बांधकर स्वंय के गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दादी पार्वती पटैल 80 वर्ष एवं छोटे दादा राजकुमार पटैल 82 वर्ष ने फांसी लगाकर अत्महत्या कर ली।
टीवी, हार्ट की बीमारी से थे परेशान
मृतक पति हार्ट की बीमार से परेशान था तो पत्नी हार्ट और टीवी की बीमार से ग्रस्त थी। दोनों ने बीमारी का इलाज कराया लेकिन आराम नहीं मिल रहा था। जांच में यह बात सामने आई कि पति-पत्नी ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
