मर्दानी 3 ने तीन दिनों में भारतीय बाजार में 17.5 करोड़ की कमाई की

मुंबई, 02 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड की सुपर स्टार अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने भारतीय बाजार में तीन दिनों में 17.5 करोड़ रूपये से की कमाई कर ली है। ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी मर्दानी की तीसरी किस्त में रानी मुखर्जी ने एक बार फिर दमदार, निडर और जांबाज पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापसी की हैं, जो एक क्रूर सामाजिक अपराध के खिलाफ मोर्चा संभालती नज़र आ रही हैं।

अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित मर्दानी 3 , 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने पहले दिन भारतीय बाजार में चार करोड़ की कमाई की थी।दूसरे दिन मर्दानी 3 ने 6.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह मर्दानी 3 ने भारतीय बाजार में तीन दिनों में 17.5 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है।

Next Post

फ्री शराब को लेकर सेल्समैन को गोली मारी, गंभीर घायल

Mon Feb 2 , 2026
भिंड: अटेर थाना अंतर्गत ग्राम प्रतापपुरा स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन से मुफ्त में शराब मांगने पर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने उसे गोली मार दी, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल सेल्समैन की पहचान रविंद्र सिंह यादव निवासी ग्राम बिलाव के रूप […]

You May Like